बुरहानपुर - कल दोपहर एक महिला शनवारा चौराहे से रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो में बैठी। जो लालबाग थाने के सामने उतर गई। स्टेशन पर जाकर उसे याद आया कि वो अपना बेग जिसमें उसके ओरिजिनल आई.डी. कार्ड व नगदी थी ऑटो में ही भूल गयी है। घबराहट में तुरंत थाने के पास आई वहाँ देखा तो वो ऑटो नहीं था। हताश होकर उसने आसपास लोगों से पूछा किंतु ऑटो के बारे में पता नहीं लग पाया। परेशान होकर एक अन्य ऑटो से वो शनवारा पहुँची वहाँ भी उसे वो ऑटो नहीं मिला फिर वो किसी तरह ट्रैफिक थाने पहुँची और ऑटो में बेग छूटने की बात बताई। ट्रैफिक सूबेदार हेमंत पाटीदार उस महिला को लेकर तुरंत सी सी टीवी कंट्रोल रूम पहुँचे। जहाँ उन्होंने महिला के बताए समय अनुसार शनवारा व सिंधीबस्ती के सी सी टीवी फ़ुटेज चेक किये तो महिला के ऑटो में बैठने वाले फ़ुटेज मिल गए। सिंधीबस्ती चौराहे पर लगे ANPR कैमरों में ऑटो के नंबर आ गए,जिसे एम.पी.ट्रांसपोर्ट पोर्टल से चेक करने पर ऑटो मालिक का नाम व पता निकल आया। ऑटो रिक्शा लालबाग चिंचाला के रविन्द्र के नाम पर रजिस्टर्ड मिला। ऑटो रिक्शे के नंबर के आधार पर पुलिस द्वारा शनवारा , सिंधीबस्ती, रेलवे स्टेशन पर ढूंढते व पूछताछ करते ऑटो रेलवे स्टेशन के पास मिल गया। ऑटो में छूटा बेग वहीं सीट के पीछे ही रखा हुआ था जिससे ऑटो चालक रविन्द्र भी अनभिज्ञ था पुलिस ने बेग महिला के सुपुर्द कर दिया, बेग मिलने पर महिला ने ख़ुशी व राहत महसूस की।उसने पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस तरह पुलिस की तत्परता व सी सी टीवी कैमरों की वजह से पुलिस के पास पहुँचने के आधे घंटे के अंदर ही महिला का बेग मिल गया। ट्रैफिक सूबेदार हेमन्त पाटीदार ने रेलवे स्टेशन पर मौजूद ऑटो चालकों को समझाइश भी दी कि कभी किसी यात्री का पर्स या बेग ऑटो में छूटने पर उसे नजदीकी पुलिस थाने पर जमा कराएं ताकि वो उसके मालिक को मिल जाएं पहले भी इस तरह के वाकयों से कई बार सी सी टीवी कैमरों की उपयोगिता सिद्ध हो चुकी है इसीलिए पुलिस अधीक्षक ,बुरहानपुर ने मुख्य मार्गों व चौराहों के साथ शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी हाई रिजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने व उन्हें कंट्रोल रूम से जोड़ने की महती पहल की है।
Tags
बुरहानपुर समाचार