औरंगाबाद में आयोजित समारोह में मध्यप्रदेश के दो चिकित्सकों को मिला आयुष रत्न

बुरहानपुर (निप्र) हाल ही मे महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर मे आयुष इंटरनेशनल मेडिकल एसोसिएशन के तत्वधान मे एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें देश भर के ख्याति प्राप्त आयुष चिकित्सकों ने भाग लिया हमारे संवाददाता से बात करते हुए डॉ. इमरान खान ने बताया कि मध्य प्रदेश के लिये सबसे बड़ी खुशी की बात ये रही के यहाँ एक नहीं दो आयुष रत्न सम्मान दिए गए,

पहला सम्मान सैफीया हमीदिया यूनानी तिब्बिया कॉलेज बुरहानपुर मे प्रोफेसर डॉ. फरीद काज़ी को उनके द्वारा विगत 17 सालों से यूनानी कॉलेज मे सेवाएँ देने के साथ साथ यूनानी पैथी के उद्धार के लिये किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित किया गया तो वहीँ भोपाल से यूनानी मेडिकल प्रोफेशनल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. यूसुफ खलील हुसैनी को भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद मे सदस्य रहते हुए यूनानी महाविद्यालयों और यूनानी पैथी के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्योँ के लिए सम्मानित किया गया ! 
डॉ. यूसुफ खलील और डॉ. फरीद काज़ी को सम्मानित किये जाने पर प्रदेश के सभी यूनानी चिकित्सकों मे काफी उत्साह देखा गया  !
 इस खुशी के मौके पर पूर्व विधायक हमीद काज़ी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अकील औलिया, डॉ. तनवीर जिनवाला ،डॉ. मुमताज़ अर्शद, डॉ. ए एस. एम. सादिक, डॉ. जावेद खान, डॉ. नईम शेख, डॉ. जुनैद अंसारी सहित सभी डॉक्टर्स ने मुबारकबाद दिए. इस सम्मान समारोह मे डॉ. फरीद काज़ी के साथ डॉ. अल्ताफ जावेद, डॉ. एस. जौहर, डॉ. इमरान खान और डॉ. अमीन बागवान भी शामिल हुए.

Post a Comment

Previous Post Next Post