श्री संकलपंच गुजराती मोढ युवा समिती ट्रस्ट द्वारा समाज के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्षों का सम्मान समारोह आयोजित


बुरहानपुर - श्री संकलपंच गुजराती मोढ युवा समिती ट्रस्ट के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में समाज के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्षों का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया, इस सम्मान समारोह में जिस तरह शिक्षक विद्यार्थीयों को बचपन से ही शिक्षा देकर उसे गुणवान योग्य साहसी बनाते है, उसी प्रकार समाज अध्यक्ष भी समाज के हर पहलू को समझकर समाज विकास में अपना तन मन धन लगाकर समाज की सेवा करता है, समाज के युवक युवतीयों को नई दिशा देता हैं और संपूर्ण समाज को एक सूत्र में बाधने का कार्य करता हैं साथ ही समाज की अवश्यकता के अनुसार उसे नया भवन और समाज परिसरों को सुव्यवस्थित करना सुसज्जित करने का कार्य भी करता हैं, इस प्रकार वह भी समाज को कुछ ना कुछ देता हैं वह भी एक शिक्षक से कम नहीं होता।

इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष सोमेश्वर मर्चेंट, सुभाष choudhary एवं कमलेश शाह को शाॅल श्रीफल देकर युवा समिती के अध्यक्ष गोपाल भगत, युवा समिती के संस्थापक सदस्य महेंद्र मर्चेंट, नीतीश गुप्ता, प्रमोद चंद्र पूनीवाला ,विजय मेहता, रोशन दलाल , घनश्याम भाई, कन्हैया भाई शाह आदि ने सम्मानित कर पुष्पों की माला भी पहनाई गई, इस अवसर पर समाज के पूर्व अध्यक्ष कमलेश शाह ने समाज को एक सूत्र में बंधने और वर्तमान समाज अध्यक्ष वी पी शाह को सहयोग करने तथा समाज को सुरक्षित रखने के लिए सभी से वैक्सिन लगाने की अपील की, हालांकि समाज ने लगभग 92 प्रतिशत महिला पुरूषों ने वैक्सिन लगा चुके हैं।

इस अवसर पर युवा समिति के संरक्षक नितिश गुप्ता ने युवा समिती की पूर्व की 10 वर्षो की उपलब्धीयां गीनाई, पूर्व अध्यक्ष सोमेश्वर मर्चेंट ने समाज के बहुचरा माता भवन की जमकर तारिफ की और कहा कि पूर्व संचालित प्रतिनिधी मंडल द्वारा समाज में आय के स्त्रोतों का रिकार्ड तोडा और वर्तमान प्रतिनिधी मंडल से भी यही उम्मीद जताई, वहीं युवा समिती के अध्यक्ष गोपाल भगत द्वारा समाज के युवाओं के लिए रोजगार के आयाम स्थापित करना, छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करना युवक युवतीयों को परिचय सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित भी किया।

इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरीकों में रविंद्र सुगंधी, मनमोहनदासजी शाह, सेवकदास शाह, रामकिसन मिस्त्री, किशोर भाई शाह, समाज के पूर्व सचिव गोपाल देवकर, पूर्व सहसचिव ऋषिराज गुजराती,ललीत शाह , राकेश चौधरी, पंकज शाह,   राजेंद्र कुमार किशोरीवाला, अशोक भाई भगत, आनंद गुप्ता  ,कमलेश गोविंदजीवाला, सुरेंद्र मोदी, नरेंद्र मोदी, मृदुला शाह, प्रेमलता गुप्ता, सरिता भगत, सविता सुगंधी,  कविता गुप्ता , दिनेश दलाल, रूपेश दलाल आदि मौजूद थे, कार्यक्रम का संचालन समिती के सस्थापक सदस्य नितिश गुप्ता ने किया एवं आभार कमलेश गोविंदजीवाला ने माना। कार्यक्रम मैं स्नेह भोज का आयोजन श्री रविंद्र कुमार सुगंधी जी की ओर से किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post