बुरहानपुर - पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढ़ा द्वारा थानों का निरीक्षण अभियान जारी है।
पिछले दिनों गणपति नाका और शिकारपुरा थानों के निरीक्षण के बाद अब उनके द्वारा लालबाग थाने का निरीक्षण किया गया।
थाना क्षेत्र के तमाम नामज़द गुंडे-बदमाशों को थाने बुलवाया गया और सभी से पूछताछ की गयी और उनके तमाम रिकॉर्ड देखे।
पुलिस अधीक्षक ने उन्हें आपराधिक गतिविधियां छोड़ने की समझाइश दी और ना छोड़ने पर सख़्त कार्यवाही के लिए तैयार रहने की भी चेतावनी दी।
पुलिस अधीक्षक ने थाने का रिकॉर्ड चेक किया। थाना स्टॉफ को फील्ड में सक्रिय रहने, गुंडे-बदमाशों की लगातार चैकिंग/निगरानी कर उन पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए गये।
Tags
बुरहानपुर समाचार