बुरहानपुर शहर मे बारिश से पहले नहीं हुई नालों की सफाई : लोगों में आक्रोश

बुरहानपुर - शहर मे नगरपालिका के अफसरों की अनदेखी शहर वसियों के लिए परेशानी का सबब बन हुआ है बरसात का मौसम आके खतम होने क़ो आ गया है मगर शहर के नाले व नालियों की सफाई का काम पूरा नहीं हो सका है आलम यह है कि शहर के नाले व नालियां कूड़े-कचरे से भरे पड़े हैं गदंगी से चोक नाले-नालियों के ऊपर से बरसात के दिनों मे नाले नालियों का गंदा पानी बहता है शहर मे तेज बारिश होती तो शहर वासियों को इस बार भी जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है सब कुछ जानते हुए भी नगरपालिका के अफसर चेत नहीं रहे हैं बारिश के दिनों में शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अभियान चलाकर नाले व नालियों की सफाई की जाती है आम तौर पर मई व जून के प्रथम सप्ताह तक साफ- सफाई हो जाती है, मगर इस बार शहर के नालों एवं नालियों की सफाई को लेकर नगरपालिका के अफसर तनिक भी संजीदा नहीं रह बुधवारा रोड अड्डे की मस्जिद के पास नाले मे भरा कूड़ा कचरे का गल जमा भरा हुआ है शहर के एक दर्जन से भी अधिक शहर के जगह-जगह नाला नालिया कूड़े व कचरे से भरे पड़े है गंदगी से पूरा नाला चोक है लोगों को नाले की सफाई का इंतजार है। इसके अलावा नाले से जुडने वाली मोहल्लों की नालियां भी कचरे के मालवे से भरी पड़ी हैं। नाले की अब तक सफाई न होने से लोगों को बारिश के दिनों चिंता सता रही है शहर के बुधवारा चौराहा पाला बाजार रोशन चौक लोहार मंडी रोड सिंधीपुरा रोड जयस्तंभ रोड खान का वार्ड शनवारा रोड इन जगहों पर बरसात के दिनों में जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती जिससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है अभी तक नगर पालिक निगम द्वारा इस परेशानी से लोगों को निजात पाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए यही वजह है कि शहर मे जलजमाव की स्थिति है।शहर में नालों पर अतिक्रमण पहले से ही था और अब व्यापारियों द्वारा नालों में कचरा डालकर नालों को पाटा जा रहा है शहर के अधिकांश नालों पर यही हालात हैं इन नालों में घरों से निकलने वाली गंदगी और कचरे को तो पहले से लोग डालते ही थे और अब व्यापारी भी घरों,गोदामों,दुकानों से निकलने वाली गंदगीऔर कचरे को नाले में फेंक रहे है किराने का व्यापार करने वाले हों या अन्य व्यापारी सभी अपना कचरा सीधे नाले में उतार रहें है जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है

Post a Comment

Previous Post Next Post