शरारती तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से घटना को साम्प्रदायिक रूप देने की ,की गई थी कोशिश


बुरहानपुर - दिनांक 13/09/21 को फरियादी रहमान खां पिता मुक़द्दर खां, निवासी वार्ड क्र. 03 ,शिकारपुरा ने शिकारपुरा थाने पर शिकायत की थी कि उसका ऑटो क्र. MP-68-R-0416 उसने सुलभ काम्प्लेक्स के पास खड़ा किया था जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात में आग लगा दी। जिससे उसका ऑटो एवं पास खड़ी बजाज बॉक्सर गाड़ी जल गयी। फरियादी की शिकायत पर थाना शिकारपुरा में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध आगजनी क्र. 04/21 कायम की गई थी। घटना की सूक्ष्मता से जाँच करने व घटना के साक्षियों से पूछताछ करने पर पाया गया कि वार्ड क्र.03 शिकारपुरा के ही सैयद आसिफ़ उर्फ़ बल्लिया पिता आमीन द्वारा ही आधी रात में ऑटो रिक्शा को आग लगाई गई थी। आरोपी आसिफ़ का फरियादी रहमान से दो दिन पूर्व ही किसी बात को लेकर विवाद हुआ था इसलिए बदले की भावना से उसने ऑटो में आग लगाई थी। जाँच पर शिकारपुरा पुलिस ने आरोपी सैयद आसिफ़ के विरुद्ध कल दिनांक 24/09/21 को अप. क्र. 840/21 धारा 435 IPC का पंजीबद्ध कर आज उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दिनांक 10/09/21 को महाजनापेठ क्षेत्र में हुए व्यक्तिगत विवाद के साथ ही इस आगजनी की घटना को भी कुछ शरारती तत्वों द्वारा साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश की गई थी। पुलिस ने दोषियों पर तत्काल कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजा था। बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा शहर की शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए है।

Post a Comment

Previous Post Next Post