आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही - आबकारी अधिनियम के तहत 10 प्रकरण पंजीबद्ध , लगभग 40 हज़ार मूल्य की मदिरा-लहान जब्त

बुरहानपुर - आज दिनांक 16/09/2021 को जिला बुरहानपुर में अवैध मदिरा के निर्माण,विक्रय,परिवहन,संग्रहण की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कलेक्टर महोदय श्री प्रवीण सिंह जिला - बुरहानपुर के आदेश अनुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री एस. सी. चौधरी के निर्देशन पर आबकारी संयुक्त बल द्वारा वृत्त  नेपानगर के ग्रामों डाभियाखेड़ा, घाघरला,हैदरपुर,डालमऊ,सीवल आदि एवं नेपानगर शहरी क्षेत्र में सघन गश्त कर दबिश के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1),34(F) के तहत कुल 10 प्रकरण पंजीबद्ध किये गए,जिसमे कुल 59 लीटर हाथ भट्टी मदिरा,12 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 480 किलो महुआ लहान मौके पर सेम्पल लेकर नष्ट किया गया।                                

उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक अभिलाषा वर्मा,विकास दत्त शर्मा,आबकारी मुख्य आरक्षक बसंत जटाले,मोहम्मद सादिक आबकारी आरक्षक नरेन्द्र कुमरावत, जयप्रकाश चौहान शामिल रहे ।
विभाग के अनुसार आगे भी विशेष अभियान की कार्यवाही सतत् जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post