भारत की संविधान सभा ने 1949 में हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया।
यूरोपीय देश फ्रांस में 1950 को बड़े पैमाने पर कम्युनिस्टों को गिरफ्तार किया गया।
अफ्रीकी देश अल्जीरिया में 1954 को भूकंप से 1400 लोग मरे।
तिब्बत 1965 में चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।
युगांडा 1967 में ब्रिटेन से आज़ाद हुआ।
अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश यूएस ओपन जीतने वाले पहले अश्वेत खिलाड़ी 1968 में बने।
पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के नाम पर 1971 में अमेरिका की राजधानी का नाम वॉशिंगटन डीसी रखा गया।
माओ त्से तुंग का देहावसान एवं कुओ फ़ेंग 1976 में राष्ट्रपति बने।
जोगेन्द्र नाथ हज़ारिका मुख्यमंत्री का पद 1979 में ग्रहण किया।
तज़ाकिस्तान ने 1991 में सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की।
अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की प्रकरण पर स्वतंत्र वकील केनेथ स्टार ने 1998 में अपनी बहुचर्चित रपट कांग्रेस को प्रेषित किया।
भारत के महेश भूपति तथा जापान की आर्क सुगियामा की जोड़ी ने 1999 में अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।
वीनस विलियम्स ने 2001 में छोटी बहन सेरेना को ग्रैंडस्लैम फ़ाइनल में हराया।
पीट सम्प्रास ने 2002 में आंद्रे अगासी को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस ख़िताब जीता।
फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री अहमद कुरेई ने 2004 में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
चीन बीजिंग स्थित छाओयांग पार्क में 2005 को महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण।
अंतर्राष्ट्रीय दबाव के मद्देनज़र इस्रायल द्वारा आठ सप्ताह से की गयी लेबनान की नौसैनिक घेराबन्दी को 2006 में समाप्त किया गया।
अमेरिकी राज्य फ़्लोरिडा के केप कनैवरल स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यान अटलांटिस ने 2006 में अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।
वेनिस फ़िल्म फ़ेस्टिवल में हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट को 2007 में बेस्ट एक्टर का तथा केट ब्लैंशट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड प्रदान किया गया।
हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार तथा लोकवार्ताकार डॉ.अर्जुनदास केशरी को 2008 में ‘साहित्य महोपाध्याय’ अलंकरण प्रदान करने की घोषणा की गई।
सर्वोच्च न्यायालय ने 2008 में सी.बी.आई. को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दो जजों निर्मल यादव और निर्मल जीत कौर से 15 लाख रुपये के घूसकांड में पूछताछ की इजाज़त दी।
रेल मंत्रालय ने 2009 में गृह मंत्रालय की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के लिए बायोमेट्रिक पहचान प्रणाली शुरू करने की घोषणा की।
पुराविज्ञानियों ने 2011 में एक अवशेष का पता लगाया है। यह मनुष्य का सबसे पुराना पूर्वज है जो लगभग 20 लाख वर्ष पूर्व पृथ्वी पर पाया जाता था। यह बंदर जैसा दिखता है और इसका नाम ‘आस्ट्रेलोपिथिकस सेडिबा’ है।
इराक में 2012 को बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।
आज ही के दिन इंडियन स्पेस एजेंसी ने 2012 में सबसे भारी विदेशी सैटेलाइट को कक्षा में स्थापित किया।
09 सितंबर को जन्म लेने वाले व्यक्ति
प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री लीला चिटनिस जन्म 1909 को हुआ था।
नोबेल पुरस्कार विजेता जर्मन भौतिकविद हंस जिओर्ग डेह्मेल्ट का जन्म 1922 में हुआ।
हिन्दी के प्रसिद्ध रचनाकार कान्ति कुमार जैन का जन्म 1932 को हुआ था।
प्रसिद्ध साहित्यकार मणि मधुकर का जन्म 1942 को हुआ था।
बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार जन्म 1967 को हुआ था।
भारतीय सैनिक विक्रम बत्रा का जन्म 1974 को हुआ था।
09 सितंबर को हुए निधन
भारत के सुविख्यात कलामर्मज्ञ तथा चिन्तक आनन्द कुमार स्वामी का निधन 1947 को हुआ था।
भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार रामवृक्ष बेनीपुरी का निधन 1968 को हुआ था।
कश्मीर के नेता शेख अब्दुल्ला का निधन 1982 को हुआ था।
प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन का निधन 2012 को हुआ था।