आपकी ये 20 हेल्थ मिस्टेक्स डेली लाइफ में आपको डाल सकती हैं मुश्किल में, पहचानिये और बचिये..!

आजकल हमारी लाइफस्टाइल बहुत ही ज्यादा बिगड़ चुकी है। जिसके चलते कई ऐसे लोग हैं, जो बहुत जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं। लेकिन क्या कभी आपने इसके कारणों का जानने की कोशिश किया है। अच्छी हेल्थ में डायट और फिटनेस के साथ हमारी आदतों की भी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

1- ब्रेकफास्ट स्किप न करें - 
सुबह के हेवी नाश्ते से पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है। आपको हर दिन की शुरुआत एक हेल्दी ब्रेकफास्ट के साथ करनी चाहिए और उसके बाद मील की क्ववानटिटी छोटी करते जाना चाहिए।

2- एक्सराइज को कल पर टालना - 
अक्सर लोग सुबह उठने के बाद एक्सरसाइज को लेकर यही सोचते हैं कि कल से पक्का शुरू करेंगे और वो कल जल्दी नहीं आता है। पर हेल्दी रहने के लिए हमें अपनी ये आदत बदलने की जरूरत है।

3- 8 घंटे की नींद न लेना - 
अच्छे स्वास्थ्य के लिए आठ घंटे की नींद कितनी जरूरी है,नींद की कमी गंभीर स्वास्थ्य परिणाम पैदा कर सकती हैं।

4- बिना डॉक्टर के बोले अचानक से दवा न बंद करें - 
दवाओं को अचानक से रोकने के कई बुरे परिणाम भी हो सकते हैं।

5- रात को सोते समय ब्रश न करना -
खाने के बाद ब्रश करने के लिए सही तरह से ब्रश किया जाना चाहिए। ताकि आपके दांत के होने वाले बैक्टेरिया को पेट में जानें से रोका जा सकें।

6- एक्सट्रा स्वीटनर का इस्तेमाल न करें - आज के समय में लोग आर्टिफिश्यल स्वीटनर का इस्तेमाल अधिक करने लगे हैं। जो कि सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है।

7- फोन को बेड में सिर के पास रखकर सोना - 
जब आप आराम कर रहे हों तो अपने फोन को अपने बेडरूम के बाहर ही रखें।

8- समुचित पानी न पीना - 
बहुत सारे लोग दिन भर में उतना पानी नहीं पीते हैं, जितना की उन्हें पीना चाहिए। इस आदत काे भी आप बदल लें।

9- देर तक लेट कर टीवी देखना - 
लंबे समय तक लगातार झुक कर या लेटे-लेटे टीवी देखने से रीढ़ की हड्डी और गर्दन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए ज़्यादा देर टीवी न देखें। ज्यादा टीवी देखने से आँखों की समस्या,सर दर्द, चिड़चिड़ा स्वभाव, स्मरण शक्ति कमजोर और निर्णायक शक्ति कम हो सकती है।

10- जंक फूड का अधिक सेवन - 
अधिक जंक फूड के सेवन से डायबीटिज और हार्ट डिजीज का खतरा भी अधिक हो जाता है। यह आदत आपमें बढ़ते तनाव का कारण भी हो सकती है, क्योंकि इससे वजन भी अधिक बढ़ता है।

11- अधिक चाय या कॉफी का सेवन - चाय और काॅफी का अधिक सेवन हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है। इसका अधिक सेवन आपको कई तरह की शारीरिक समस्याओं में डाल सकता है। इसमें कैफीन की अधिक मात्रा मौजूद होने के कारण आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है।

12- खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना - खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचनतंत्र कमज़ोर होता है और मेटाबॉलिज्म प्रक्रिया प्रभावित होती है।

13- प्लास्टिक के बर्तनों में खाना - 
इससे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जिसके कारण डाइबिटीज, मोटापा और कैंसर तक का खतरा हो सकता है। इसके अलावा उच्च रक्तचाप, वजन बढ़ने और शिशुओं और बच्चों में मस्तिष्क के विकास के लिए भी ये अच्छा नहीं है।

14- बीमारियों के इलाज के लिए सप्लिमेंट्स पर निर्भर रहना - 
शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए आप खानपान के जरिए पूरा करने की कोशिश करें ना कि सप्लीमेंट से।

15- धूप में निकलते समय सनस्क्रीन न लगाना - 
घर से बाहर निकलते समय सनसक्रीन का इस्तेमाल जरूरी करें, ये आपकी त्वचा को यूवीए किरणों की रेज से बचाता है, ताकि आपकी त्वचा कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से बच सके।

16- ज्यादा नमक का उपयोग - 
नमक हमारे इलेक्ट्रोलाइट स्तर का लेवल गलत ढंग से बढ़ा सकता है। इतना ही नहीं यह आपके पूरे शरीर में पानी के वितरण को प्रभावित कर सकता है, उच्च रक्तचाप का कारण बन सकता है और टाइप 2 मधुमेह के खतरे को बढ़ाता है।

17- ज्यादा गर्म पानी से नहाना - 
गर्म पानी से नहाने से मांसपेशियों में दर्द से काफी राहत मिलती है। लेकिन यह आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए ज्यादा गर्म पानी नहाने से बचें। इससे त्चचा और भी ज्यादा ड्राय होने लगती है।

18- अधिक पेन किलर का इस्तेमाल - 
दर्द निवारक अनुशंसित खुराक से अधिक लेना आपको जटिलताओं का जोखिम देता है, जिसमें लिवर क्षति भी शामिल है। डॉक्टर के दवा निर्देशों का पालन करें।

19- ज्यादा मल्टीविटामिन लेना -
प्राकृतिक विटामिन पूरक के रूप में काम करने के लिए स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों का सेवन करें।

20- अधिक समय तक बैठकर काम करना - 
इससे गर्दन में तनाव ,पीठ पर बुरा असर,मांसपेशियों में कमजोरी,उच्च रक्तचाप, कैंसर,दिमाग पर असर पड़ता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post