बुरहानपुर - बुरहानपुर जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने दौलत खाँ के मकबरा का भ्रमण किया, तथा इस संबंध में इतिहासकार श्री कमरुद्दीन फलक ने आवश्यक जानकारी दी हेरीटेज वॉक अंतर्गत कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने काला ताजमहल का अवलोकन किया।
उन्होंने स्मारक तक रोड निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिये, ताकि पर्यटक स्मारक तक आसानी से पहुंच सकें। कलेक्टर ने स्मारक पर पानी तथा एक छोटा गेट लगवाने के भी निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार