भोपाल - कोचिंग कक्षाओं के संचालन की अनुमति के संबंध में राज्य शासन विचार कर रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास पर भेंट के लिए आए मध्य प्रदेश कोचिंग ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से यह बात कही।
प्रदेश के कोचिंग संचालकों के प्रतिनिधि मंडल ने आज विधायक श्री रमेश मेंदोला की उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट की। विधायक श्री संजय पाठक भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
मध्य प्रदेश कोचिंग ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण बकोरिया ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को बताया कि कोरोना महामारी से जिन विद्यार्थियों के माता पिता का निधन हो गया है, उनके लिए एसोसिएशन द्वारा कोचिंग और हॉस्टल का नि:शुल्क प्रबंध किया गया है।
#JansamparkMP
Tags
प्रदेश समाचार