मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जबलपुर से इंदौर / मुंबई / दिल्ली इंडिगो फ्लाइट का शुभारंभ किया।

भोपाल - मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जबलपुर चौतरफा हवाई सेवाओं से जुड़ रहा है। हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी अद्भुत हैं वे मैन ऑफ आइडियाज हैं। विकास की नयी कल्पनाएं करने वाले हैं। 
हवाई यात्रा केवल अमीरों का सगल नहीं यह आम आदमी की आवश्यकता है। उड़ान योजना इसी का प्रतीक है। 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी का सपना है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा का आनंद ले। श्री Jyotiraditya M Scindia जी तेजी से प्रधानमंत्री जी के सपने को साकार कर रहे हैं। 
 
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम हवाई जहाज की गति से बढ़ रहे हैं हवाई यात्रा के मामले में। जबलपुर सचमुच अद्भुत शहर है। पर्यटन की दृष्टि से भेड़ाघाट, नेशनल पार्क, पुरातत्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री Jyotiraditya M Scindia जी को जबलपुर से आज प्रारंभ हो रही तीन उड़ानों के लिए धन्यवाद देता हूं। अब जबलपुर एयर कनेक्टिविटी की दृष्टि से देश के प्रमुख शहरों में से एक बन गया है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश के हर जिले में हम हवाई पट्टी बनाएंगे। रीवा, सतना, सिंगरौली।हर जिले में एक हवाई पट्टी हो और हमारी कोशिश हो कि उसको उड़ान से जोड़ दें।

जबलपुर एयरपोर्ट का नाम हमारी गौरव रानी दुर्गावती के नाम से हो जाए,तो ये जन भावनाओं का आदर करना होगा।
#JansamparkMP

Post a Comment

Previous Post Next Post