नेपानगर - बुरहानपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में म.प्र.राज्य एड्स नियंत्रण समिति चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला चिकित्सालय द्वारा लगाये गये रक्त दान शिविर में रक्तदान करने वाले पैरालीगल वालंटियर एवं समाजसेवी सैय्यद शहज़ाद अली को नेपानगर प्रथम सिविल न्यायाधीश वर्ग-2 बुरहानपुर न्यायालय के षष्टम अतिरिक्त न्यायाधीश डॉ. गौरव गर्ग जी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर में कार्यशाला का आयोजन पैरालीगल वालंटियर के मध्य किया गया था,जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश अतुल सराफ जी ने कहा विधिक सेवा संस्था समाज के अंतिम व्यक्ति तक कानूनी सहायता पहुंचाने हेतु पैरालीगल वालंटियर सेतु की भूमिका का निर्वाहन करते हैं, विधिक सेवा संस्था द्वारा जिले में गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों को सहज एवं निशुल्क विधिक सलाह एवं सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से लीगल एंड क्लिनिक्स का संचालन कर रही है।
कार्यक्रम में 26 जून को आयोजित हुए रक्तदान शिविर में 14 रक्तदाता पैरालीगल वालंटियर एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का न्यायाधीशगण द्वारा प्रमाण पत्र देकर उन्हें माननीय सेवाओं में दिए अमूल्य योगदान हेतु सम्मानित किया गया था। वही पैरालीगल वालंटियर सैय्यद शहज़ाद अली को नेपानगर प्रथम सिविल न्यायाधीश डॉ. गौरव गर्ग जी ने सोमवार को इस अमूल्य योगदान के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया है।
इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी चंद्रेश मंडलोई जी, पैरालीगल वालंटियर एल.एल लोवंशी, राजेंद्र सलूजा, नंदकिशोर जांगड़े, रजनी गट्टानी, फोजिया सोडावाला, संदीप शर्मा, आशा तिवारी, अशोक गुप्ता निर्भय नेपा सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य रहमान तड़वी, राजेन्द्र मसाने, जय साल्वे, शेख फ़िरोज़, राजेश पटेल, अरशद खान, लोकेंद्र सिंह ने हर्ष व्यक्त किया है।
Tags
बुरहानपुर समाचार