भोपाल - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल स्थित स्मार्ट उद्यान में सप्तपर्णी का पौधा रोपा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री चौहान #OnePlantADay के अपने संकल्प के क्रम मे प्रतिदिन पौधारोपण करते हैं।
जुकाम और बुखार होने पर सप्तपर्णी की छाल उपयोगी बतायी गई है। इसके अतिरिक्त इसकी पत्तियों का रस भी खुजली, दाद, खाज आदि मिटाने के लिए काफी कारगर होता है।
#Jansampark
Tags
प्रदेश समाचार