नैदानिक अनुसंधान यूनानी बुरहानपुर द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया

बुरहानपुर - केन्द्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद के तत्वाधान में नैदानिक अनुसंधान यूनानी बुरहानपुर में कोविड -19 गाइडलाइन का पालन करते हुये संस्था के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया । 
जैसे कि हमारा देश भारत स्वतंत्रता का 75 वां वर्ष मना रहा है । जिसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे है । इसके अंतर्गत दिनांक 31 अगस्त 2021 को इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें रोगियो को आयुष मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुये कोरोना से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई । 
कोविड काल में स्वास्थ्य को स्वस्थ और निरोगी रखने हेतु रोगियों को जागरूक किया गया । 
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के रोगियों को आयुष रोग निरोधी दवा " खमीरा - ए - मरवारीद " का नि : शुल्क वितरण किया गया । 
साथ ही रोगियों को आहार मिजाज के अनुसार लेने की सलाह दी गई एवं पोषक व आसानी से पचने योग्य आहार लेने की सलाह दी गई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया । 
कार्यक्रम में संस्था के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे । इसके तहत ग्राम पंचायत एमागिर्द वार्ड नं 09 में भी आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत रोगियो को आयुष मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुये 60 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों को आयुष रोग निरोधी दवा “ खमीरा -ए - मरवारीद " का नि : शुल्क वितरण किया गया ।
 कार्यकारी प्रभारी डॉक्टर मुजाहिद समी की टीम के साथ श्रीमती दलजीत शर्मा , गणेश आमोदे , शेख नवाब , डॉ . मोहम्मद इमरान खान , नीरज शाह एवं हितेश सोनी द्वारा डाटा अपलोड करने में सहयोग प्रदान किया गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post