बुरहानपुर पुलिस की सायबर सेल ने करीबन 4 लाख रुपये की कीमत के 25 गुम मोबाईल किये बरामद

बुरहानपुर - बुरहानपुर पुलिस की सायबर सेल ने एक अनोखा अभियान चलाया है. ये अभियान मोबाइल फोन को लेकर शुरू किया गया है. 

लोग अक्सर अपने फोन के चोरी होने की सूचना थाने में लिखाकर भूल जाते हैं. इस कारण साइबर सेल की टीम ने पिछले एक साल में गुम हुए चार लाख रुपए कीमत के 25 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. इन मोबाइल फोन्स को पुलिस उनके धारकों तक पहुंचा रही है.

वर्तमान समय में लगभग हर व्यक्ति की जेब में एनड्राइड मोबाईल है । मोबाईल गुम की बढ़ती घटनाओ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढ़ा ने सायबर सेल में गुम मोबाईल ट्रेस करने हेतु एक टीम का गठन किया था जो गुम हुए मोबाईलों को ट्रेस करने का कार्य करती है । 
गुम हुआ मोबाईल अगर किसी व्यक्ति द्वारा चलाया जा रहा है तो उसे सायबर सेल द्वारा सॉफ्टवेयर की मदद से ट्रेस कर लिया जाता है । 

सायबर सेल की टीम में तीन टेक्निकल एक्सपर्ट दुर्गेश पटेल , मनोज चौधरी व सत्यपाल बोपचे कार्यरत है । जिनके प्रयासों से 25 मोबाईल ट्रेस कर उनके मालिकों को लौटाए गए ।

Post a Comment

Previous Post Next Post