दतिया - गृहमंत्री डाॅ.नरोत्तम मिश्र ने ग्राम नयाखेड़ा बसई में 45 लाख की लागत से निर्मित नवीन 33 केव्ही विद्युत लाइन केंद्र का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि 7 अगस्त 2021 को प्रदेश की सभी उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अन्न उत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस योजना के तहत गरीब एवं पात्र परिवारों को 10 किलो के खाद्यान के बैग प्रदान किए जायेंगे। योजना का शुभारंभ प्रातः 11 बजे प्रधामनंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से करेंगे।
गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ग्राम नयाखेड़ बसई में नवीन 33 केव्ही बसई विद्युत लाइन के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिजली के क्षेत्र में बसई वाले अब आत्मनिर्भर होंगे। गृह मंत्री ने कहा कि हम गांव में पानी की योजना लाए हैं, नल चालू हो गए हैं, जो कमियां रह गई है उन्हें भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। जिले में सड़कों का जाल बिछाया गया है जिससे लोगों आवागमन की सुविधा बढ़ी है। उन्होंने इस अवसर पर हाईस्कूल बिल्डिंग बनाने की भी घोषणा की।