बुरहानपुर/26 अगस्त, 2021/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन में आज आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश निर्माण के अंतर्गत शासकीय सुभाष हॉयर सेकेण्डरी स्कूल बुरहानपुर में जिला रोजगार कार्यालय बुरहानुपर द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया।
यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी श्री पी.एल.पुवारे ने दी।
मेले में 12 कंपनियों ने सहभागिता की। मेले में उपस्थित कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा 241 युवक/युवतियों का प्राथमिक स्तर पर चयन कर 120 युवक/युवतियों को ऑफर लेटर देकर अंतिम रूप से चयन किया।
Tags
बुरहानपुर समाचार