भोपाल - भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल केंद्र के अनुसार आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, अशोकनगर, गुना, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना एवं श्योपुर जिलों में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की संभावना है।
इसके अलावा भोपाल, राजगढ़, विदिशा, देवास, उज्जैन, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी जिलों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान बताया गया है।
साथ ही शिवपुरी, दतिया एवं भिंड क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
Tags
प्रदेश समाचार