बुरहानपुर - बुरहानपुर जिले में दिनांक 18 अगस्त के टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत 18 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग के सभी नागरिकों को टीका लगाने हेतु शिविर आयोजित किए गए हैं।
जिले में कल के टीकाकरण हेतु 100 टीकाकरण केंद्र बनाये गए हैं जहाँ 11630 कोविशिल्ड और 3350 कॉवेक्सीन के टीके लगाये जायेंगे। इस प्रकार कुल 14980 वैक्सीन की व्यवस्था की गयी है।
कोवैक्सीन व कोविशिल्ड के द्वितीय डोज के नागरिकों का टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा।
Tags
बुरहानपुर समाचार