भोपाल प्रदेश में इस समय कोरोना संक्रमण के मामले नियंत्रित बने हुए हैं। प्रदेश में अधिकतम 10 से 20 के भीतर ही कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इधर प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 70 से 80 हजार जांचें हो रही हैं। इस स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबंधों के संबंध में पूर्व में जारी दिशा-निर्देश 31 जुलाई तक प्रभावशील किए गए थे।
गृह विभाग ने अब 14 जुलाई एवं 19 जुलाई को जारी दिशा-निर्देशों को अब 10 अगस्त तक बढ़ा दिया है।
अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा ने इस संबंध में सभी जिला कलेक्टर्स को अपने-अपने जिलों में दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
Tags
प्रदेश समाचार