बुरहानपुर - मध्यप्रदेश में बढ़ती हुई महंगाई को लेकर बीजेपी सरकार के खिलाफ महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।
बुरहानपुर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती सरिता भगत के नेतृत्व में वार्ड नंबर 3 शिकारपुरा ,पानी की टंकी माता मैदान पर भारी संख्या में महिलाओं ने खाली गैंस सिलेंडर की पूजा कर,चूल्हे पर चाय बना कर महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया ।
महिलाएं बोली 5 महीने से घर का गैस सिलेंडर महंगा होने से लकड़ी पर ही खाना बना रहे हैं,रसोई गैस सिलेंडर ₹900 पार के पार हो चुका है। गृहस्थी चलाना बहुत मुश्किल हो गया है।
इस अवसर महिला उपाध्यक्ष अर्चना सितारे बबीता वास्कले सरला बाई शांताबाई कोकिला बाई प्रमिला बाई आशा बाई उषा बाई प्रीति बालाजी वाले आदि महिलाएं मौजूद थी।
Tags
बुरहानपुर समाचार