मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन,कलेक्टर ने अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

बुरहानपुर - ऐतिहासिक जिला बुरहानपुर में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित दौरे कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह कि अध्यक्षता में बैठक आयोजित कि गई। 

बैठक में संबंधित जिला अधिकारियों को सौपें गये कार्यदायित्वों के संबंध में आवश्यक तथा बेहतर व्यवस्थायें सुनिश्चित करें के निर्देश दिये गये। 

कार्यक्रम के गरिमामय आयोजन हेतु सम्पूर्ण व्यवस्था के नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्री शैलेंन्द्र सिंह सोलंकी नियुक्त किये गये हैं।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री शैलेंन्द्र सिंह सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर श्री काशीराम बडोले, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती हेमलता सोलंकी, आयुक्त नगर पालिका निगम श्री एस. के. सिंह सहित अन्य जिला अधिकारीगण उपस्थित रहें।


प्रस्तावित बुरहानपुर दौरे की व्यापक तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंद गोविंदजी वाला ऑडिटोरियम में विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया गया। 
उन्होंने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 

इस अवसर पर आयुक्त नगर पालिका निगम श्री एस. के. सिंह, लोक सेवा प्रबंधक श्री मनोज शंखपाल सहित अन्य अधिकारीगण/ कर्मचारीगण उपस्थित रहें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post