भोपाल - दिनांक 30/07/2021 (शुक्रवार) राष्ट्रीय सेवक संघ की यूथ फॉर सेवा संस्था द्वारा दोपहर 2:00 बजे नैदानिक अनुसंधान इकाई, स्थित चौथी मंजिल बायां उपभवन गाँधी चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल (म.प्र.) (अधीन केन्द्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद् आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली) में सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सम्मान समारोह में समस्त डॉक्टर्स एवं स्टाफ को कोविड-19 महामारी में निस्वार्थ भाव से निरंतर बिना रुके बिना थके शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य, दवाई वितरण करने के लिए सम्मानित किया गया जिसमे सभी को उत्कृष्ट संबोधन एवं निरंतर सेवा भाव से कार्य करते रहने के अनुमोदन के साथ सभी को प्रथक प्रशंसा पत्र प्रदान किये गए।
समारोह में यूथ फॉर सेवा संस्था के मध्यप्रदेश प्रभारी श्री अतुल विश्वकर्मा जी और सांसद प्रतिनिधि श्री रूपेश ठाकुर जी उपस्थित रहे एवं गूगल मीट के माध्यम से नैदानिक अनुसंधान एकक, बुरहानपुर के सभी स्टॉफ जन सम्मिलित रहे।
Tags
प्रदेश समाचार