पुलिस कंट्रोल रूम में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ...प्रकरणों में अनुसंधान एवं विवेचना को बेहतर बनाने का है उद्देश्य

बुरहानपुर - पुलिस प्रकरणों में बेहतर अनुसंधान एवं विवेचना को ओर अधिक बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में आज 2 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ,।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढ़ा के नेतृत्व में हो रही कार्यशाला के पहले दिन अजाक थाना प्रभारी द्वारा प्रशिक्षण की शुरुआत की गई,।

कार्यशाला में समस्त नए उप निरीक्षक बने पुलिस अधिकारियो कानून की नई प्रक्रिया तथा बारीकियों से विभिन्न जानकर द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।

अपर लोक अभियोजक एवं अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक नसीम शेख द्वारा नारी से संबंधित अपराध पर अधिकारियो से चर्चा की गई।

प्रशिक्षण में उप निरीक्षकों सहित अनेको वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी शामिल हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post