मध्यप्रदेश में सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में बुरहानपुर जिला प्रथम स्थान पर , माह जून की सीएम हेल्पलाईन ग्रेडिंग जारी

बुरहानपुर/22 जुलाई, 2021/- माह जून, 2021 की सीएम हेल्पलाइन जिलेवार ग्रेडिंग जारी की गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण में ऐतिहासिक जिला  बुरहानपुर, कोरोना नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन के साथ-साथ ही सीएम हेल्पलाइन के संतोषप्रद निराकरण में भी प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।

नोडल अधिकारी सी एम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा जिला प्रबंधक मनोज शंकपाल द्वारा बताया गया कि 82.21 ग्रेड वेटेज ए रेटिंग के साथ जिला बुरहानपुर राज्य में शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण में प्रथम स्थान पर रहा, नगर निगम 94.21 वेटेज एवं ए रेटिंग के साथ राज्य में प्रथम स्थान पर रहा, जिला पंचायत समूह-2 में 85.93 वेटेज के साथ तीसरे स्थान तथा पुलिस विभाग समूह-2 में ए रेटिंग के साथ 95.16 वेटेज प्राप्त करते हुए चौथे स्थान रहा। 

कोरोना काल में सीएम हेल्पलाईन में बेहतर कार्य प्रदर्शन होने पर कलेक्टर ने समस्त जिला अधिकारियों को बधाई दी तथा इसी लगन के साथ आगे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।  

Post a Comment

Previous Post Next Post