बच्चों को चम्मच से नहीं पिलानी चाहिए दवा, जानिये आख़िर क्यों…

हम छोटे बच्चों को बहुत प्यार करते है। अक्सर हम बच्चों को कुछ भी पिलाना हो तो चम्मच का सहारा लेते है। ताकि उनको परेशानी ना हो। लेकिन हमें ऐसी कुछ बातों के बारे में नहीे पता होता जो बच्चे को नुक्सान पहुंचा सकती है। 

हाल ही में किए गए एक शोध में पता चला है कि बच्चे को चम्‍मच से दवा पिलाना हानिकारक हो सकता है।

चिकित्सकों के अनुसार बच्चों को दवा पिलाते समय बहुत ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत है। अगर बच्चे को दवाई की मात्रा निर्धारित से ज्यादा दे दी जाए तो उनकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। 


अगर आप बच्चे को चमच्च से दवा पिला रहे हैं तो आपको ध्यान रखने के जरूरत है कि दवा कि मात्रा ज्यादा न हो, लेकिन चमच्च से ये मात्रा अधिक हो सकती है। 

चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों को दवा पिलाने के लिए दवा की शीशी के ढक्कन पर दी गई निर्धारित मापरेखा का इस्तेमाल करना चाहिए।

दवा को पहले निर्धारित माप के अनुसार ढक्कन में निकाल लेना चाहिए और फिर उसे चम्मच में डालकर बच्चो को पिलाना चाहिए। 

घर में उपयोग किए जाने वाले चम्मचों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें निर्धारित मात्रा से दो या तीन गुना अधिक द्रव्य समाता है। चाहे दवाई कोई भी हो एक निर्धारित मात्रा में ही लेनी चाहिए। निर्धारित मात्रा से ज्यादा दवा नुकसान पहुंचा सकती है।




Post a Comment

Previous Post Next Post