बुरहानपुर - बुधवारा क्षेत्र में युवक गणेश शाह ने घर की छत पर पीपल के पेड़ की टहनी से फांसी लगाई, हालांकि कारण अज्ञात है।
मौके पर एफएसएल की टीम मौके मुआयने के लिये पहुंची। जांच के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
घटना सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही है युवक ऑटो चलाता था, ऑटो चला कर घर पहुंचा और घर की छत पर चढ़कर पीपल के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, उसी दौरान झाड़ की टहनी टूट कर जमीन पर गिर गई , जिसकी आवाज, अड़ोस-पड़ोस के लोगों ने घरों की छत से देखा तो युवक फांसी लगाकर गिरा पड़ा था।
मौके पर थाना कोतवाली पुलिस पहुंची परिजनों के बयान लिए पंचनामा बनाया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
वहीं परिजन भी उसके द्वारा उठाए गए इस कदम से सदमे में हैं।
बताया जा रहा है कि युवक सुबह से ऑटो चला रहा था सवारी छोड़कर घर पहुंच कर उस ने यह घटना को अंजाम दिया जांच के लिए एस ओ डी अधिकारी पहुंचे , मृतक के जिस्म पर चोट के निशान भी है और युवक की हाथों की नस भी कटी हुई है।
युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता अभी प्रारंभिक जांच में नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच पड़ताल कर रही है।
Tags
बुरहानपुर समाचार