मध्यप्रदेश सरकार ने कोरोना नियंत्रण के बाद किये छूट के नये ऐलान -,शादी विवाह और अंतिम संस्कार और सिनेमा घर के बारे में क्या हैं नये दिशा-निर्देश ?

भोपाल - मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। इसलिए सरकार ने कुछ और गतिविधियों में छूट देने का फैसला किया है। 
सोमवार को समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मंगलवार से प्रदेश में अब सिनेमा हॉल भी खुल सकेंगे। 
मंगलवार से सिनेमा घर 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित हो सकेंगे। होटलों को अब पूरी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दी गई है।

सीएम शिवराज ने बताया कि एमपी में सोमवार को केवल 18 कन्फर्म केस मिले हैं। एक्टिव केस की संख्या भी कम होकर 296 रह गए हैं। प्रदेश के 44 जिलों में कोरोना का कोई प्रकरण नहीं है। केवल 8 जिलों में एक-दो प्रकरण हैं। इसे देखते हुए राज्य शासन ने कुछ और गतिविधियों में छूट देने का निर्णय लिया है।

मंगलवार से शादी विवाह में अधिकतम 100 व्यक्ति और अंतिम संस्कार में 50 व्यक्ति सम्मिलित हो सकेंगे। सिनेमा घरों का संचालन 50 प्रतिशत क्षमता के साथ किया जा सकेगा। रेस्टोरेंट अब शत-प्रतिशत क्षमता से संचालित किये जा सकेंगे। सरकार ने बाजारों को भी अब रात 10 बजे तक खुले रखने की इजाजत दे दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post