गौ अभ्यारण निर्माण की मांग को लेकर शिवसेना और हिन्दु महासभा के पदाधिकारियों की निगम आयुक्त से सौजन्य भेंट

बुरहानपुर - नगर में विचरण करते आवारा पशुओं को चोरी कर हत्या कर दी जाती है और नगर सहित हाट बाजारों में बेचा जा रहा है। पहले कांजी हॉउस की व्यवस्था थी जहां पशु सुरक्षित रहते थे। 
वर्तमान में स्थानीय निकाय और शासन प्रशासन द्वारा पशु संरक्षण की कोई व्यवस्था नहीं होने से जहां एक ओर लापरवाह पशु पालकों के कारण नगर की सड़कों पर पशु दुर्घटना का सबब बनते हैं वहीं दूसरी ओर निर्दयी कसाई़यों के हत्थे चढ़कर अपनी जान गंवाते है। इसके साथ ही बुरहानपुर जिला महाराष्ट्र सीमावर्ती होने की वजह से अवैध गौ वंश परिवहन का प्रमुख केन्द्र है जिस कारण आये दिन गौ वंश धर्म रक्षक साथियों की सजगता से पुलिस कार्यवाही में पकड़ा जाता है।  जिसे संरक्षित रखने के लिए कोई स्थान नहीं है , इसलिए गौ अभ्यारण निर्माण की नितांत आवश्यकता है।

निगम प्रस्ताव शासन के समक्ष प्रस्तुत करे, ताकि गौ वंश की रक्षा हो सके। 

इस अवसर पर शिवसेना इंदौर संभाग प्रमुख आशीष शर्मा , वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य शांतिलाल राठोर , विधानसभा प्रमुख भगवान ठाकुर , वैभव मोदी , अखिल भारत हिन्दू महासभा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश सुगंधी , जिला अध्यक्ष बाल्या महाराज , जिला कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सोनी आदि उपस्थिति रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post