मंत्री श्री पटेल ने प्रदान किये अनुकम्पा नियुक्ति-पत्र ,कृषि विभाग में सहायक ग्रेड-3 के पद पर 13 लोगों को दी नियुक्ति

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री Kamal Patel ने 13 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति-पत्र प्रदान किये। कृषि विभाग में सेवारत रहते हुए असमय निधन पर कर्मचारियों के वयस्क पात्र परिजनों को नियुक्ति प्रदान की गई है। श्री पटेल ने बताया कि सभी को सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्त किया गया है।

मंत्रालय में मंगलवार को कृषि मंत्री श्री पटेल ने शाजापुर की सोनम बैरागी, भोपाल की प्रमिला सोंधिया, जबलपुर की सपना विश्वकर्मा, पन्ना के अंकुर शिवहरे, बैतूल के विलास कुमार, उमरिया के रमेश साहू, छतरपुर के सुनील केवट, विदिशा के सलमान खान, सतना के श्रीप्रकाश सिंह, रायसेन के दीपक कौरव और आदित्य चौधरी, सिवनी के यश अड़माचे और बुरहानपुर के दिनेश मोरे को अनुकम्पा नियुक्ति-पत्र प्रदान किये।

श्री पटेल ने कहा कि वे सदैव बेटे-बेटियों के साथ पालक बनकर रहेंगे। उन्होंने नव-नियुक्त कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे सभी अपने कर्त्तव्यों का ईमानदारी से पालन करते हुए परिवार की जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post