बुरहानपुर 23-जुलाई-2021
गर्भवती महिलाओं का कोविड-19 टीकाकरण आज से जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर प्रारंभ हुआ।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.वाय.बी.शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि बुरहानपुर विकासखण्ड के तहत जिला चिकित्सालय बुरहानपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लालबाग, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर और खकनार विकासखण्ड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खकनार और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नेपानगर में जिले की गर्भवती महिलाओं को कोविड-19 का टीका लगाया गया।
जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान किसी भी समय लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को कोविड टीकाकरण नियमित टीकाकरण दिवसों (मंगलवार, शुक्रवार) को शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं पर संचालित ए.एन.सी. क्लीनिक में जारी रहेगा।
Tags
बुरहानपुर समाचार