टोक्यो ओलंपिक गेम्स आज से शुरू , 17 दिनों तक चलेगा खेल महोत्सव,भारत के 119 एथलीट अलग-अलग खेलों में लेंगे हिस्सा


टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए 205 देशों से 11 हजार एथलीट जापान पहुंचे हैं. 17 दिनों तक यहां 33 अलग-अलग खेलों के 339 इवेंट्स होंगे. इस बार ओलंपिक में मैडिसन साइकलिंग, बेसबॉल और सॉफ्टबॉल की वापसी हुई है. वहीं 3X3 बॉस्केटबॉल और फ्रीस्टाइल BMX को इसमें शामिल किया गया है. रियो ओलंपिक 2016 की तरह अमेरिका, ब्रिटेन, चीन, रूस, जापान और जर्मनी मेडल टैली में टॉप पर रहने के लिए कड़ी टक्कर करती दिखेंगे.

भारत के 119 एथलीट अलग-अलग खेलों में हिस्सा लेंगे. यह ओलंपिक में भारत का अब तक का सबसे बड़ा दल है. इसमें 67 पुरुष और 52 महिला खिलाड़ी शामिल हैं. भारतीय दल में 228 सदस्य हैं जिनमें अधिकारी, कोच, सहयोगी स्टाफ और वैकल्पिक खिलाड़ी शामिल हैं. भारत कुल 85 मेडल इवेंट्स में हिस्सा लेगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post