बारिश के मौसम में जरूर खाना चाहिये ये 10 फल, इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ही जानिए ? कितने हैं फायदे

अलग-अलग मौसम में भिन्न-भिन्न मौसमी फल आते हैं। जिनका सेवन जरूर करना चाहिए। साथ ही डॉक्टर भी मौसमी फल खाने की ज्यादा सलाह देते हैं। जिससे आपकी सेहत को भी किसी तरह का नुकसान नहीं होगा और चुस्ती भी बने रहेगी।

बारिश के मौसम में ये 10 फल जरूर खाना चाहिए।

जामुन: जामुन में कैलोरीज़ कम होती हैं. गर्मी के मौसम में यह फल ख़ूब खाया जाता है. पर यह बारिश के मौसम के लिए भी उपयुक्त है. इसमें आयरन, पोटैशियम, फ़ोलेट और विटामिन की अच्छी मात्रा होती है, जिसके चलते यह पेट दर्द से राहत दिलाता है. डायबिटीज़ के रोगियों के लिए अमृत माना जानेवाला जामुन हमारे ख़ून को साफ़ करता है, जिससे त्वचा को नई दमक मिलती है. इसके सेवन से यूरिक एसिड की मात्रा कम होती है। और अन्य इंफेक्शन का खतरा भी टल जाता है।

आड़ू यानी पीच - आड़ू में ऐंटीऑक्सिडेंट्स, विटामिन ए, बी और सी की प्रचुर मात्रा होती है. पीच हमारे सिस्टम से टॉक्सिन्स को निकाल बाहर करने में मदद करता है. इससे हमारी त्वचा सेहतमंद बनती है और आंखों को भी फ़ायदा होता है. चूंकि पीच में फ़ाइबर की काफ़ी मात्रा होती है, यह वज़न घटाने में भी काम आता है. पीच को स्ट्रेस घटानेवाले फल के रूप में भी जाना जाता है।

सेब- दिन में एक सेब खाने से आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं. सेब खाना आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है. कोशिश करें कि एप्पल सुबह के वक्त ही खा लें. सेब में भरपूर डाइट्री फाइबर्स होते हैं. जिससे पाचन क्रिया अच्छी रहती है. बारिश के मौसम में सेब खाने से पाचनतंत्र सही रहता है.

लीची- बारिश में लीजी खूब खानी चाहिए. लीची से खाना जल्दी पाचता है. इससे इम्यूनिटी भी बढ़ती है. लीची में एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं. और ब्लड सर्कुलेशन भी सही रहता है. इसलिए लीची आपको अपनी मानसून डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए.

आलूबुखारा- मानसून में लोग आलूबुखारा (Plum) भी खूब आते हैं. इसमें विटामिन सी, मिनरल्स, विटामिन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है. आलूबुखारा में कैलोरी बहुत कम होती हैं. आलूबुखारा खाने से न केवल इम्यूनिटी बढ़ाता है बल्कि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है.इसके सेवन से वजन भी कम होता है।

अनार-वैसे तो किसी भी सीजन में अनार खाना फायदेमंद होता है. लेकिन अगर आपने अपनी डाइट में बारिश के मौसम में अनार को शामिल किया है तो इससे आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है. अनार में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण काफी होते हैं जिससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है. अनार से शरीर में रेड ब्लड शेल्स भा बढ़ती हैं.कब्ज की समस्या में बहुत जल्दी राहत मिलती है।

चुकंदर- बारिश में चुकंदर खाने से पाचन क्रिया बढ़ती है. चुकंदर से वजन कम होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. बालों और रंग के लिए भी चुकंदर बहुत फायदेमंद है.

नींबू- गर्मी और बारिश में नींबू खाना बहुत फायदेमंद होता है. नींबू खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में विटामिन सी मिलता है. जिसेस हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है और हम बीमारियों से दूर रहते हैं.

नाशपाती -  पेर फ़ाइबर से भरपूर एक नर्म और मीठा फल है. यह फल न केवल मानसिक स्वास्थ्य और हड्डियों की मज़बूती के लिए लाभदायक है, बल्कि इसमें ऐंटीऑक्सिडेंट्स की मात्रा भी काफ़ी होती है. पेर खाने से वेट लॉस में मदद मिलती है और कैंसर, हायपरटेंशन, डायबिटीज़ और हृदय रोग होने की संभावना कम होती है.

चेरीज़: चेरीज़ चाहें मीठी हों या खट्‍टी, पोषण से भरी होती हैं. चेरीज़ से ख़ून में यूरिक एसिड की मात्रा कम होती है और आपको मांसपेशियों के दर्द से राहत मिलती है. चेरीज़ खाने से अच्छी नींद आती है और त्वचा में निखार भी. विटामिन सी की अधिकता के चलते बारिश के मौसम में चेरी खाने से आप किसी भी तरह के इन्फ़ेक्शन से भी बचे रह सकते हैं.

ये भी पढ़िये.....बारिश के मौसम में ये 8 तरह की सब्जियां आपके स्वास्थ्य के लिए हैं लाभदायक: रखती हैं आपको अनेक बीमारियों से दूर


Disclaimer : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे व सलाह सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post