शासकीय जिला अस्पताल में प्रवेश हेतु पास सिस्टम लागू किया गया,मरीज के परिजनों को अस्पताल में प्रवेश लेने के लिए चुकाने होंगे ₹10 शुल्क

बुरहानपुर -  शासकीय जिला चिकित्सालय में रोगी कल्याण समिति द्वारा अब यहां (प्रवेश पत्र) पास की व्यवस्था लागू कर दी गई है इसका मतलब है प्रत्येक मरीज के परिजन को यदि अस्पताल में प्रवेश लेना है तो ₹10 शुल्क चुकाना पड़ेगा।

प्रशासन ने यह व्यवस्था अस्पताल में बढ़ती भीड़ को देखते हुए की है और वर्तमान व्यवस्थाओं को देखते हुए की है। 

अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग अव्यवस्था पैदा कर रहे थे और भीड़ दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी हालांकि प्रशासन के आदेश भले ही जिला अस्पताल के पक्ष में हो लेकिन कुछ लोग इसका विरोध भी कर रहे हैं।

पास बना कर देने वाले नियुक्त व्यक्ति के साथ अस्पताल में आने जाने वाले मरीजों मरीजों के परिजन अक्सर विवाद कर रहे हैं और मामला हाथापाई तक पहुंच रहा है। 

कुछ लोगों का कहना है कि ये व्यवस्था अस्पताल के बाहर मेन गेट पर होनी चाहिए ना कि अंदर , प्रवेश पत्र के लिए राशि मांगी जाती है और अगर नहीं होती है तो यह लोगों को अपनी बेज्जती लगती है। 

गौरतलब है कि अस्पताल में बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था लागू की गई है अब इस व्यवस्था को अमल में लाने के लिए अस्पताल प्रबंधन को मजबूत बनना पड़ेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post