खरगोन की भीकनगांव जनपद के पंचायत के सीईओ राजेश बाहेती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

खरगोन - खरगोन जिले की भीकनगांव जनपद पंचायत के सीईओ राजेश बाहेती ने रविवार को अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है । 

खुदकुशी की सूचना रविवार रात 11 बजे के आसपास लगी । मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने पुलिस बुलाई और शव को फंदे से उतारा । 
आत्महत्या के कारण अज्ञात बताए जा रहे है । सूत्रों के अनुसार खुदकुशी करने से पहले बाहेती ने सुसाइड नोट भी खिला था , हालांकि पुलिस इसका खुलासा नहीं कर रही है । 
थाना प्रभारी जगदीश गोयल टीम ने मौके पर जाकर पंचनामा बनाया । सोमवार सुबह खंडवा से पहुंची एफएसएल टीम ने जांच की , इसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post