बुरहानपुर - शहर के वरिष्ठ पत्रकारों में से एक बुरहानपुर प्रेस क्लब के संस्थापक श्री सुगन चंद जी पंचारिया (शर्मा) का दु:खद निधन आज मंगलवार को प्रातः 7 बजे हो गया।
वे 84 वर्ष के थे और विगत चार दशक से पत्रकारिता जगत से जुड़े हुए थे।
1983 में उन्होंने साप्ताहिक "निमाड़ खोजी" अखबार की स्थापना की थी। उनके परिवार में दो पुत्र योगेश शर्मा, महेश शर्मा और एक पुत्री पूजा शर्मा है।