क्या आप जानते हैं ? शादी से पहले शरीर पर क्यों लगाया जाता है हल्दी का लेप ?

यह बात हम सभी जानते है कि हिन्दू धर्म में शादी के वक्त कई तरह की रस्में की जाती है। जिसके बिना शादी अधूरी मानी जाती है। इन्ही रस्मों से एक है हल्दी की रस्म जो सबसे पहले की जाती है।
हल्दी लेप लगाने से कई प्रकार के फायदे होते है। इस रस्म को पूरा करने के लिए हल्दी के उबटन में चंदन, बेसन और कई सुगंधि‍त तेल मिलाए जाते है। जो त्वचा में चमक लाने में मदद करते है। शादी के वक्त की जाने वाली यह रस्म काफी शानदार है इससे दूल्हा और दुल्हन के चेहरे पर निखार भी आता है। साथ ही कई तरह के फायदे भी देखने को मिलते हैं।
दाग-धब्बे दूर करने में सहायक

हल्दी में कई औषधि गुण पाए जाते है।जिससे चेहरे के दाग धब्बे दूर रहते है। ताकि चेहरे के सारे दाग-धब्बे दूर हो जाएं। इसे शादी से पहले इसलिए लगाया जाता है ताकि इसका उपयोग करने से चहरे में प्राकृतिक चमक आ जाए।

त्वचा संबंधी रोगो को दूर करने के लिए

आयुर्वेद में हल्दी का उपयोग काफी लंबे समय से त्वचा के निखार के लिए होता आ रहा है। यह एक औषधिय जड़ी बूटी है इसका इस्तेमाल करने से त्वचा संबंधी रोगो को दूर करने के लिए किया जाता है। ताकि शादी के दौरान कोई इंफेक्शन ना हो।

डार्क सर्कल्स दूर करने के लिए

शादी के दौरान काफी काम आ जाने से तनाव, नींद का पूरा ना होना, और पानी की कमी से चेहरे पर डार्क सर्कल्स हो जाते हैं जिससे चेहरा खराब दिखाने लगता है। इस समस्या को दूर करने के लिए हल्दी का लेप काफी अच्छा उपचार माना गया है।

निगेटिव ऊर्जा करे दूर

ज्योतिष के अनुसार विवाह के समय कई बार घर में निगेटिव ऊर्जा भी फैल जाती है। यह दूल्हा-दुल्हन पर बुरा असर डालती है लेकिन हल्दी की रस्म करने से सारी निगेटिव ऊर्जा खत्म हो जाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post