कोरोना वायरस से संक्रमण के साए में जम्मू कश्मीर प्रशासन ने इस साल अमरनाथ यात्रा रद्द करने का फैसला किया है. इसका ऐलान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कर दिया है.
उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने कहा कि कोरोना को देखते हुए इस साल अमरनाथ यात्रा रद्द करने का फैसला किया गया है. उन्होंने यह भी कहा कि अमरनाथ यात्रा इसबार प्रतीकात्मक होगी. सभी पारंपरिक रस्में पहले की तरह पूरी की जाएंगी. उपराज्यपाल ने कहा कि लोगों का जीवन बचाना भी महत्वपूर्ण है.
उन्होंने कहा कि इसे देखते हुए इस साल यात्रा को रद्द करने का निर्णय लिया गया.
Tags
राष्ट्रीय समाचार