इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के दर्शन के लिए टीका जरूरी


इंदौर। शहर के धर्मस्थलों पर आराध्य के दर्शन के लिए भी टीका जरूरी हो गया है। 
शनिवार को प्राचीन खजराना गणेश और रणजीत हनुमान मंदिर में प्रवेश से पहले टीकाकरण का प्रमाणपत्र देखा जा रहा था। 
खजराना गणेश मंदिर में दोपहर ढाई बजे और रणजीत हनुमान मंदिर में शाम करीब छह बजे चार-चार की संख्या में भक्तों को दर्शन करने भेजा गया। 
खजराना मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक भट्ट ने बताया कि मंदिर सुबह छह से शाम छह बजे तक खुला रहेगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post