हम सभी ने शिमला मिर्च का नाम तो सुना ही है और सभी ने शिमला मिर्च खाई भी होगी.
शिमला मिर्च का इस्तेमाल व्यंजनों की सजावट में भी किया जाता है. यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होती है.
लेकिन क्या आपने सोचा है कि इस मिर्च का नाम शिमला मिर्ची क्यों पड़ा ? क्या इसका हिमाचल प्रदेश के शिमला से कोई कनेक्शन है ?
क्या है शिमला मिर्च का असली नाम ?
अंग्रेजी में शिमला मिर्च को कैप्सिकम या फिर बेल पेपर कहा जाता है. यह अन्य अन्य मिर्च के मुकाबले काफी तीखी होती है. इसीलिए लोग इसे स्वीट पेपर भी कहते हैं. इसे भले ही भारत में शिमला मिर्च कहा जाता हो, लेकिन यह मिर्च भारतीय नहीं है, बल्कि दक्षिण अमेरिका महाद्वीप की है.
करीब 3000 सालों से इसकी खेती की जा रही है.
उन्होंने इसे शिमला और आसपास की पहाड़ियों में उगाया और यहां काफी अच्छी पैदावार हुई, जिसके बाद इसे देश के अन्य इलाकों में भी भेजा गया.
शिमला मिर्च की खेती उस समय शिमला में हो रही थी, इसी वजह से इसका नाम शिमला मिर्च पड़ गया. शिमला मिर्च की खेती हिमाचल में ही नहींं भारत के अन्य हिस्सों में भी की खेती की जा रही है.
Tags
ज्ञान संसार