पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने लगवाया कोरोना का टीका : कुछ दिनों पूर्व बेटे ने किया था विरोध

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को कोरोना का टीका लगवाया. उन्होंने वैक्सीन की पहली डोज ली. मुलायम सिंह यादव का वैक्सीन लगवाना चर्चा का विषय बना हुआ है. ऐसा इसलिए क्योंकि उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वैक्सीन का विरोध किया था.

कुछ दिनों पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना वैक्सीन को बीजेपी की वैक्सीन बताया था. उन्होंने कहा था कि वह वैक्सीन नहीं लगवाएंगे, इसके साथ ही कहा कि जब बीजेपी वैक्सीन लगाएगी तो भरोसा नहीं. हालांकि बाद में जब कोरोना की दूसरी लहर ने अपना कहर दिखाया तो अखिलेश यादव ने मांग की थी कि बीजेपी सभी को मुफ्त वैक्सीन दे.

Post a Comment

Previous Post Next Post