एल्कोहॉल -
एल्कोहॉल नींद के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक हो सकता है। इसके कारण रात में आपकी नींद कई बार टूट सकती है और अगली सुबह आपके शरीर में शुस्ती भी बनी रहेगी।
ज्यादा मसालेदार खाना -
रात में सोने से पहले बहुत ज्यादा स्पाइसी खाना या मिर्च मसालेदार खाना सेहत और नींद को प्रभावित कर सकता है। बहुत अधिक मसालेदार खाना खाने से जलन और गैस की समस्या हो सकती है।
कॉफी या चाय -
कैफीन का सीधा असर हमारे ब्रेन पर पड़ता है। कैफीन आपके मस्तिष्क और शरीर में चल रही नींद पैदा करने वाली रासायनिक प्रक्रियाओं को बाधित कर सकता है। कैफीन का प्रभाव आमतौर पर चार से पांच घटें तक बना रहता है।
चॉकलेट में शुगर का इस्तेमाल किया जाता है। जो नींद को प्रभावित कर सकता है। कई लोगों को एहसास ही नहीं होता है कि चॉकलेट कैफीन का स्त्रोत है।इसमें कैफीन की भी अच्छी मात्रा होती है। कैफीन आपके मस्तिष्क और शरीर में चल रही नींद पैदा करने वाली रासायनिक प्रक्रियाओं को बाधित कर सकता है।
अगर आप रात के समय सोने से पहले जंक फूड खाएंगे, तो इससे आपकी नींद प्राभावित हो सकती है। सोने से पहले जंक फूड खाने से ना केवल वजन बढ़ेगा बल्कि हार्ट बर्न जैसी समस्याएं भी होना आम हो सकती है, क्योंकि जंक फूड में सैचुरेटेड फैट होता है जिसे पचाने में पाचन तंत्र को काफी समय लग सकता है।
रात में या सोने से पहले आईसक्रीम खाना स्वास्थ्य और नींद दोनों के लिए ही बेहद नुकसानदेह हो सकता है। आईसक्रीम में फैट और शुगर दोनों की ही उच्च मात्रा होती है। अगर सोने से पहले आईसक्रीम खाते हैं, तो इससे वजन बहुत जल्दी बढ़ सकता है।
रात को सोने से पहले मीठा खाना आपकी नींद पर बहुत खराब असर डाल सकता है। इसलिए रात को सोने से पहले कोई भी मीठी चीज नहीं खानी चाहिए।
Tags
स्वास्थ्य सँसार