बुरहानपुर - कोरोना से एक और मृत्यु जिले में दर्ज हुई है। जिससे अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 38 हो गयी।
मृतक बुरहानपुर की नेपानगर तहसील के अंबाडा ग्राम का रहने वाला 65 वर्षीय वृद्ध पुरूष था।
दिनांक 29 मई 2021 को उन्हें बुखार एवं अन्य शारिरिक दिक्कत हुई ,जिस पर उन्हें शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें ऑक्सीजन की कमी के चलते ऑक्सीजन सपोर्ट में भी रखा गया।
दिनांक 01 जून 2021 को कोविड की जांच कराई।
रिपोर्ट पॉजिटिव आयी।
कोविड उपचार प्रोटोकाल अनुसार मरीज को उपचार प्रदान किया गया किंतु दिनाँक 2 जून को मरीज की मृत्यु हो गई ।
हालांकि मृतक को कोरोना के अलावा पूर्व में कोई गंभीर बीमारी नहीं होना बताया गया।
Tags
बुरहानपुर समाचार