नई दिल्ली - पूरे देश में इस समय कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का असर कम होता जा रहा है और अनलॉक की वजह से लोग बाहर निकल रहे हैं इन सबके बीच एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया समेत कई विशेषज्ञ कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर की चेतावनी जारी कर चुके हैं.
वहीं इस बीच कई राज्यों ने कोविड पाबंदियों में ढील देनी शुरू कर दी है. ऐसे में बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि कहीं यह ढील ही तो देश के लिए महंगी साबित होने वाली तीसरी डील न बन जाए।
इस खतरे को भांप कर केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के सचिवों को चिट्ठी लिखी है उन्हें '3टी+वी' फॉर्मूला अपनाने को कहा है. इसके साथ ही राज्यों को टीकाकरण अभियान में औऱ तेजी लाने को कहा गया है.
यह है 3टी+वी फॉर्मूला
चिट्ठी में सभी राज्यों को बताया गया है कि पाबंदियों में छूट देते समय वे टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट वैक्सीनेशन यानी 3टी प्लस वी फॉर्मूले का ध्यान रखें.
राज्यों को निर्देश दिए गिए हैं कि वे कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखें, जैसे मास्क पहनने, हाथ साफ करना, सामाजिक दूरी बंद जगहों में वेंटिलेशन के ऊपर भी काम करें. कई जगह प्रतिबंधों में ढील मिलते ही सब्जी मंडियों वगैरह में भीड़ देखी जा रही है कोरोना नियमों का ध्यान नहीं रखा जा रहा।
ये भी पढ़ें....जुलाई की पहली तारीख से बदलने वाले हैं टीडीएस नियम : जानिये क्या होगा बदलाव