देश में पिछले 24 घंटों में 64 लाख 25 हजार से अधिक कोविड टीके लगाए गए

देश में पिछले 24 घंटे में 64 लाख 25 हजार से अधिक कोविड टीके लगाए गए। अब तक 32 करोड़ 17 लाख से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के बयान में बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में 50 हजार 40 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।

देश में कोविड मरीजों की संख्‍या घटकर 5 लाख 86 हजार 403 रह गई है। कोविड मरीजों की संख्‍या कुल संक्रमित लोगों का एक दशमलव नौ - चार  प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे के दौरान 57 हजार 944 मरीज कोविड से ठीक हुए। इसके साथ ही स्‍वस्‍थ लोगों की संख्‍या 2 करोड़ 92 लाख 51 हजार से अधिक हो गई है। लगातार 45वें दिन रोजाना स्‍वस्‍थ हो रहे लोगों की संख्‍या संक्रमित लोगों की दैनिक संख्‍या से अधिक बनी हुई है। संक्रमण से स्‍वस्‍थ्‍य होने की दर बढ़कर 96 दशमलव सात पांच प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में एक हजार 258 लोगों की मृत्‍यु हुई।  
साप्ताहिक संक्रमण दर 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है और इस समय 2 दशमलव नौ एक प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 2 दशमलव आठ दो प्रतिशत है जो लगातार 20 दिन से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

कल देशभर में 17 लाख 77 हजार से अधिक कोविड जांच की गई। अब तक कुल 40 करोड़ 42 लाख जांच की गई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post