जबलपुर के भेड़ाघाट घाट को यूनेस्‍को की विश्‍व धरोहर स्‍थलों की संभावित सूची में शामिल किया गया

भोपाल। मध्यप्रदेश में सतपुड़ा टाईगर रिजर्व और जबलपुर के भेड़ाघाट-लम्हेटा घाट को यूनेस्‍को की विश्‍व धरोहर स्‍थलों की संभावित सूची में शामिल किया गया है। 
केन्द्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए यह गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने पूरे देश से भेजे थे 9 नामांकन भेजे थे। इनमें मध्यप्रदेश का प्रसिद्ध भेड़ाघाट-लम्हेटा घाट और नर्मदा-सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को यूनेस्को की वर्ल्ड हेरीटेज सूची में शामिल किया गया है।

प्रमुख सचिव पर्यटन शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि अब मध्यप्रदेश ऐसा राज्‍य बन गया है, जहां से दो स्‍थलों को यूनेस्‍को विश्‍व धरोहरों की प्राकृतिक श्रेणी की संभावित सूची में शामिल किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post