स्वास्थ्य के लिए बेहद गुणकारी है मौसम्मी का जूस

हमारी सेहत के लिए मौसमी का जूस बेहद लाभकारी होता हैं, इसे हर रोज पीना चाहिए। वैसे तो हम गर्मी के मौसम में हम कई तरह के जूस पीते हैं,लेकिन अगर मौसमी का जूस पीएंगे तो सेहत ठीक रहेगी।

गर्मी के मौसम में ये जूस पीने से हम तरोताजा रहेंगे। इसके अलावा इसके और भी लाभ हैं। चलिए जानते हैं मौसमी के जूस के सेहत राज के बारे में.

इसमें काफी मात्रा में विटामिन सी, आयरन और फाइबर पाया जाता है। ये ऊर्जा का भी अच्छा स्त्रोत है।

मौसमी का जूस पीना सेहत के लिए गुणकारी हैं, अगर गर्भवती महिलाएं ये जूस पीएंगी तो इससे लाभ मिलेगा। इसमें पाए जाने वाले कैल्शियम मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं।

अगर आप मौसमी का जूस पीएंगे तो दांतों में होने वाले स्कर्वी रोग में भी फायदेमंद है। ये बीमारी विटामिन सी की कमी से होता है। इसका जूस पीने से ये बीमारी से छुटकारा मिलता है।

इसका जूस पाचन को भी ठीक करता है। मौसमी में प्लैवोनाइड नामक तत्व पाया जाता है जो पाचन क्रिया को बढ़ाता है। इससे खाना पचने में आसानी होती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post