क्या हैं प्राथमिक उपचार ? फर्स्ट एड बॉक्स क्या होता है और कौन सी वस्तुएँ इस बॉक्स में होनी चाहिए ?


किसी भी चोट,या दुर्घटना के लिये चिकित्सक आने से पहले जो उपचार किया जाता है ,उसे First Aid कहते हैं। इस दौरान उपयोग मे आने वाले साधनो के सामान को First Aid Kit कहते हैं। हड्डियो के टूटने पर, जलने पर ज़हरीले जीव-जंतु के काटने पर फर्स्ट ऐड दिया जाता है। ऐसी स्थिति से उबरने के लिये एक फर्स्ट ऐड किट रखना अत्यन्त आवश्यक है। आप के पास फर्स्ट ऐड किट है तो आप उस दुर्घटना/बीमारी से तुरंत निजात पा सकते हैं।

प्राथमिक उपचार का मुख्य उद्देश्य है घायल व्यक्ति के जीवन की रक्षा करना और स्थिति को अधिक खराब होने से बचाना होता है।

इसके लिये जरुरी है की मरीज़ की शारिरिक और मानसिक अवस्था को बिगडने से बचाया जाये और दवाई और मरहम-पट्टी दे कर उसे स्वस्थ किया जाए।

यह देखना चाहिये कि मरीज़ को साँस लेने मे कोइ तकलीफ न हो और मरीज़/घायल का blood circulation सही हो रहा हो।

First Aid Kit में निम्नलिखित चीज़ें रखी जाती हैं

  • हर साईज़ के 2-3 बैंडॆड (Band-Aid)
  • रूई
  • छोटी कैंची अओर चिमटी
  • दस्ताने
  • Gauze square
  • Antiseptic lotion like savlon or dettol
  • Thermometer
  • Surgical tape
  • Antibacterial ointment
  • ORS

सिरदर्द, बुखार, पेट दर्द, उल्टी, सर्दी-खाँसी, दर्द निवारक - calpol, avomine, paracetamol, aspirin, crocin, जैसी सामान्य दवाईयाँ इन को एक साफ waterproof डब्बे मे रखे। First Aid Kit red cross का निशान बनाये ताकि आप इसे आसानी से पहचान सके। हर 6 महीने मे दवाईयो की expiry date की जाँच करते रहे और आवश्यक्तानुसार बदलते रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post