बुरहानपुर - जिले में 18+ वालों का टीकाकरण बड़े ही जोर शोर से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में हो रहा है।
जिले में अभी तक 18 + वालों को कुल 3695 टीके लगाये जा चुके हैं।
युवा वर्ग भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है किंतु देखने में आया है कि इन टीकाकरण केंद्रों पर अन्य राज्यों या अन्य जिलों के लोग भी, जहां उनके क्षेत्र पर टीकाकरण आसानी से उपलब्ध नहीं है या टीकाकरण नहीं हो रहा है ऐसे लोग बुरहानपुर जिले के इन टीकाकरण केंद्रों में अपना स्लॉट बुक करवा कर टीकाकरण करवा रहे हैं।
वैसे ही यह भी देखने में आया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से स्लॉट बुक होने की वजह से बुरहानपुर शहर के भी कई युवा, ग्रामीण क्षेत्रों के टीकाकरण केंद्रों पर जाकर टीके लगवा रहे हैं।
मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए
इन टीकाकरण केंद्रों पर ड्यूटी कर रहे सभी स्वास्थकर्मियो को जिला पंचायत सी ई ओ द्वारा यह निर्देशित किया गया है की 18+ टीकाकरण केवल बुरहानपुर के लोगों के लिए उपलब्ध होगा, अन्य राज्य या ज़िले के लोगों के लिए नही।
टीकाकरण के लिए आए लोगों का पता आधार कार्ड या अन्य id कार्ड से चेक करें, और यदि वो बुरहानपुर में रोजगार कारणों से पिछले एक साल से रह रहे हैं तो उनका रोजगार प्रमाण जांच करें। केवल बुरहानपुर निवासरत लोगों का ही टीकाकरण करें।
Tags
बुरहानपुर समाचार